Top Stories

वृंदावन मेंं बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए कब खुलेंगे कपाट

सुजीत गुप्ता
20 March 2022 5:43 AM GMT
वृंदावन मेंं बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए कब खुलेंगे कपाट
x

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय आज से बदल दिया गया है। होली की दूज से ग्रीष्मकालीन व्यवस्था शुरू हो गई है। गर्मी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही व्यवस्था में ये बदलाव किया गया है।

ये रहेगा दर्शन का समय

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।

उन्होने बताया कि सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 9:30 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9:25 पर शयन भोग आरती होगी।

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में ब्रज की परम्पराओं के अनुसार ठाकुरजी के बालस्वरूप की सेवा की जाती है। इस सेवा में मौसम के अनुरूप ही दर्शन के साथ-साथ भोग-राग की सेवा में भी बदलाव होता रहता है। दीपावली तक मंदिर में दर्शनों का यही क्रम रहेगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story