Top Stories

आखिरकार कैसा विवाद, जो खूनी खेल में बदला, पति-पत्नी की मौत, दो की हालत गंभीर

सुजीत गुप्ता
9 Oct 2021 12:16 PM GMT
आखिरकार कैसा विवाद, जो खूनी खेल में बदला, पति-पत्नी की मौत, दो की हालत गंभीर
x

मामूली सी आपसी विवाद अचानक इतना बढ़ गया गया की खूनी खेल में बदलने में देर नही लगा ये मामला है वैशाली जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर में शनिवार को दो पाटीदारों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ हुई मारपीट में पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पति पत्नी का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल पर पड़ा है। मृतकों की पहचान शशि ठाकुर एवं उनकी पत्नी मीणा देवी के तौर पर हुई है।

वहीं घायलों में हरिनारायण ठाकुर एवं उनकी पत्नी हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए ग्रामीणों ने दोनों हाजीपुर भेजा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोसी से मामूली बात को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था जो आज खूनी संघर्ष में बदल गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बेलसर पुलिस, गोरौल, वैशाली, लालगंज थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं पुलिस के वरीष्ठ पदाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Next Story