Top Stories

दिल्ली मेट्रो में महिला से गंदी हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुजीत गुप्ता
29 April 2022 6:53 AM GMT
दिल्ली मेट्रो में महिला से गंदी हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

दिल्ली मेट्रो में महिला से गंदी हरकत करने वाले आरोपी को मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, 39 वर्षीय आरोपी संजीव कुमार कृष्णा नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मामले में युवती की लिखित शिकायत पर शख्स के खिलाफ यमुना डिपो मेट्रो पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354 के तहत केस भी दर्ज किया है।

बतादें कि डीसीपी जितेंद्र मणि ने बताया कि 21 अप्रैल को युवती ने यमुना डिपो स्थित मेट्रो पुलिस स्टेशन में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती के अनुसार वह कड़कड़डूमा से ब्लूलाइन की मेट्रो में सवार हुई थी। वहां तब काफी भीड़ थी। तभी कोच में उसके पास खड़ा युवक उसके बेहद करीब आ गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसे गलत तरीके से छूने लगा। युवती के आपत्ति जताने पर उसकी बात को अनेदखा करते हुए छेड़खानी जारी रखी। युवती ने परेशान होकर ट्रेन को रुकवाने के बारे में भी सोचा, लेकिन कोच में लगा इमरजेंसी बटन उसकी पहुंच से दूर था।

ऐसे में परेशान होकर वह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। लेकिन यहां भी छेड़खानी कर रहा युवक उसके साथ उतरकर उसके पीछे आ गया। वह युवती से बात करने की कोशिश करने लगा, लेकिन युवती उससे बचने की कोशिश करती रही। इस दौरान महिला यात्री ने पुलिस को कॉल कर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इसंपेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में टीम ने घटना के दिन कड़कड़डूमा और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर और ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story