Top Stories

प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर

प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर
x

जनपद शामली के शिव चौक पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता शामली के शिव चौक पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे उन्होंने बताया कि लखीमपुर मे तीन कृषि कानूनो के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा गाडियों से कुचलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए लखीमपुर जा रही प्रियंका गांधी को बिना किसी जुर्म के बताये गिरफ्तार कर लिया गया है।

1- 4 अक्टूबर को जब आदरणीय प्रियंका गांधी जी को गिरफ्तार किया गया उस समय वे लखीमपुर जिले की सीमा से 20 किमी की दूरी पर थीं । उस समय सीतापुर मे धारा 144 लागू नही थी।

2- गिरफ्तारी के 36 घण्टे बाद दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को शाम 6:30 बजे तक उत्तर प्रदेश पुलिस या सरकार द्वारा ये नही बताया गया कि प्रियंका गांधी जी को किस जुर्म और किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

3- प्रियंका गांधी को हिरासत में लेते समय गिरफ्तारी का कोई नोटिस, आदेश नही दिखाया गया। एफ आई आर की कोई काँपी तक नही दी गई।

4- जब प्रियंका गांधी जी को गिरफ्तार किया गया उस समय केवल 1 गाडी मे उनके साथ दीपेंद्र हुड्डा व संदीप सिहँ जी थे जबकि नामजद 11 लोगों को किया गया है।

5- प्रियंका गांधी जी को किसी मजिस्ट्रेट के सामने भी पेश नही किया गया और न ही उनके वकील को उनसे मिलने दिया गया।

वर्तमान में सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते गलत तरीके से गिरफ्तार करके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है।प्रदेश के अंदर आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम मोजूदा सरकार मे बेखौफ किया जा रहा है, अतः इस ज्ञापन के माध्यम से हम काँग्रेस जन तत्काल प्रभाव से दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करते हुए बर्खास्त करने एवं आदरणीय प्रियंका गांधी जी को रिहा करने की मांग करते हैं। इसी कारण हम सब कांग्रेस जन गिरफ्तारी दे रहे हैं ।

ज्ञापन देने वालो मे अरविंद झझोट जिला सचिव दीपक सैनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष अनूज गोतम कांग्रेस शहर अध्यक्ष शैखरपाल पिछड़ा प्रदेश महासचिव पिछड़ा अब्दुल हाफिज जिला उपाध्यक्ष सीमा जाटव जिला उपाध्यक्ष डाॅ मुन्हवर पवार कैराना शहर अध्यक्ष राशिद चोधरी जिला अकबर अन्सारी प्रदेश सचिव श्रीपाल सिह जिला अध्यक्ष पिछड़ा राजेश कश्यप जिला महासचिव धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव महासचिव अश्वनी शमाॅ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकिशोर पारचा जिला सचिव अंकुर मलिक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमशीर खान कैराना शहर अध्यक्ष नफीस अली जिला चेयरमैन सजीव शमाॅ अल्पसंख्यक राहुल शमाॅ जिला सचिव ब्रजपाल राणा कांग्रेस किसान मण्डल अध्यक्ष लोकेश कटारिया अनुसूचित जिला अध्यक्ष हारूण अन्सारी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक शामली प्रमोद कश्यप खुर्शीद नगर अध्यक्ष बनत महाबीर सैनी राधेश्याम सैनी रामपाल पांचाल सोरभ सैनी सुरेश सैनी ऊन ब्लाक अध्यक्ष आदि कांग्रेस जन शामिल हुए ।

Next Story