Top Stories

सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, फिर तो...

सुजीत गुप्ता
1 April 2022 7:46 AM GMT
Deputy CM Brajesh Pathak arrived Civil Hospital
x

योगी आदित्यनाथ पार्ट-2 काम काज शुरु हो गया है और मंत्री भी जोरो शोर से काम कर रहे है इसी सिलसिले में बगैर सूचना दिए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार दोपहर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही यहां अफरा-तफरी मच गई।

पाठक दोपहर 1:30 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलते ही तमाम अफसर इमरजेंसी की तरफ भागे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्हीलचेयर टूटी मिली। यह देख कर पाठक काफी नाराज हुए। उन्होंने अस्पताल निदेशक-सीएमएस को टूटी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की स्थिति से वाकिफ कराते हुए उनकी क्लास लगाई। अफसरों को हिदायत दी की इमरजेंसी की सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं। उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी परिसर में अतिरिक्त व्हीलचेयर और स्ट्रेचर रखवाने के निर्देश दिए।

ब्रजेश पाठक ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना। मरीजों के बेड पर जाकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछने संग अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। वहीं उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज में कोई समस्या न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था कर इमरजेंसी में रखवाए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने स्ट्रेचर और व्हीलचेयर को बदलने और बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश का पालन करते हुए 12 स्ट्रेचर और 7 व्हीलचेयर अस्पताल परिसर में रखवा दी गई हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story