Top Stories

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

सुजीत गुप्ता
23 March 2022 9:48 AM GMT
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
x

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ ही आठ विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। उत्तराखंडके राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। चंदन रामदास की बात करें तो वह कुमांऊ मंडल से आते हैं। चंदन की अल्मोड़ा-बागेश्वर में मजबूत पकड़ बताई जाती है। चंदन बागेश्वर से चार बार विधायक रहे चुके हैं।

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था।

विधायक चंदन रामदास ने शपथ ली। इनके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एचएन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है।


Next Story