राष्ट्रीय

चुनावी दंगल में डिंपल यादव की भी एंट्री, जानें आज, कल कहां पर करेगी जनसभा

सुजीत गुप्ता
25 Feb 2022 5:14 AM GMT
चुनावी दंगल में डिंपल यादव की भी एंट्री, जानें आज, कल कहां पर करेगी जनसभा
x

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार को हो गया। पांचवें चरण के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ चुनावी दंगल में डिंपल यादव की भी एंट्री होगी।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की पहली लिस्‍ट में ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का नाम शामिल किया गया था। दोनों आज (25 फरवरी को) कौशांबी और 26 फरवरी को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके पहले डिंपल यादव ने लखनऊ में रोड शो किया। डिंपल और जया बच्चन शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। वहां से कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर और चायल विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। 26 फरवरी को दोनों जौनपुर पहुंचेंगी। वहां मड़ियाहू और मछलीशहर में उनका कार्यक्रम है।

उधर, समाजवादी पार्टी की ओर से जया बच्‍चन और डिंपल यादव को अब उतारने की वजह यह मानी जा रही है कि पिछले चार चरणों में बूथों पर आधी आबादी ने जमकर मतदान किया है। कहा जा रहा है कि उन रुझानों को देखते हुए सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल डिंपल यादव और जया बच्चन को भी अब चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारने का निर्णय लिया है। दोनों अपने अभियान की शुरुआत आज सिराथू से करने जा रही हैं जहां से डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं।



Next Story