- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Double Murder In...
Double Murder In Payagpur Bahraich: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला
बहराइच जिले के चंदवापुर गांव में मामूली से विवाद पर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला जबकि एक भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची की ट्रामा सेंटर रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हुई है। घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं।
पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर में शनिवार देर रात इंदर पुत्र रामलाल व उनके पुत्र सुनील, छोटु व रंजीत दीवार पर पानी गिरने को लेकर गांव निवासी संदीप पुत्र बच्छराज की पत्नी को गाली दे रहे थे। इस दौरान अपने घर में खाना खा रहे 45 वर्षीय श्याम मनोहर ने घर के बाहर आकर महिला को गाली देने का विरोध किया। इससे आग बबूला हुए भतीजों ने चाचा पर फावड़े व लाठी डंडों से हमला कर दिया।
शोर शराबा सुनकर चाची श्यामा देवी मौके पर पहुंची तो पति पर हमला देख उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज भतीजों ने दंपती पर फावड़े से ताबड़तोड हमला किया। जिसमें चाचा की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाची श्यामादेवी को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाची की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही सीओ पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया व पयागपुर एसओ हरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण में मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।