Top Stories

शराबी पति ने पत्नी का कुल्‍हाड़ी से काट दिया गला, पुलिस के आने तक....

सुजीत गुप्ता
27 Oct 2021 4:58 AM GMT
शराबी पति ने पत्नी का कुल्‍हाड़ी से काट दिया गला, पुलिस के आने तक....
x

कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार की सुबह तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी।

मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद शराबी राम सिंह अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह अपने स्वयं पत्नी रीता के साथ मकान के दूसरे कमरे को बंद सोये हुए थे। रात को लगभग तीन बजे के करीब शराबी पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद घर पर मौजूद रहा।

सुबह उठे बच्चों को घटना की जानकारी होने पर बच्चे जोर जोर रोने व चिल्लाने लगे। जिसकी आवाज सुन आस पास के लोग पहुंचे तो देखा की खून से लथपथ रीता देवी का शव कमरें में पड़ा हुआ था । बगल में खून से सना कुल्हाड़ी भी थी।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद हत्यारे पति राम सिंह को हिरासत में लिया। वही मृतक पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रीता देवी के के दो पुत्री व दो पुत्र है। परिवार में कोई अन्य सदस्य के न होने से चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



Next Story