Top Stories

अभी शांत नहीं हुई धरती, फिर आ सकता है भूकंप, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

Earthquake may come again, scientists issue warning
x

अभी शांत नहीं हुई धरती, फिर आ सकता है भूंकप, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

नेपाल में कल रात के भूकंप ने खूब तबाही मचाई है, लेकिन धरती अभी शांत नहीं हुई, भूकंप फिर आने की सम्भावना बनी हुई है।

Earthquake: नेपाल में कल रात के भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। एक ओर जहां इस भूकंप में नेपाल के करीब 130 लोगों की जान ले ली तो वहीं सौकड़ों लोगों को घायल कर दिया है। इस भूकंप का असर न सिर्फ नेपाल बल्कि इसके साथ साथ यूपी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में भी था। इससे पहले 3 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में यह एक महीने के भीतर तीसरी बार भूकंप आया।

भूंकप को लेकर चेतावनी

इसी बीच, एक भूकंप वैज्ञानिक ने विशेष चेतावनी दी है कि लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरुरत है। भूकंप जल्द ही फिर से आ सकता है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के पूर्व भूकंपविज्ञानी अजय पॉल के अनुसार, शुक्रवार को भूकंप का केंद्र नेपाल के डोटी जिले में था, यह क्षेत्र 3 अक्टूबर को भी नेपाल में आए भूकंपों से भी प्रभावित हुआ था। उन्होंने दावा किया कि नेपाल में केंद्रीय बेल्ट को सक्रिय रूप से ऊर्जा जारी करने वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।

फिर आ सकता है भूकंप

इससे पहले भी कई वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि हिमालय क्षेत्र में कभी भी एक बड़ा भूकंप आ सकता है क्योंकि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर बढ़ने पर यूरेशियन प्लेट के साथ संघर्ष कर रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि लगभग 40-50 मिलियन वर्ष पहले भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराने के लिए हिंद महासागर से उत्तर की ओर बढ़ी तो हिमालय का निर्माण हुआ।

सावधान रहने की है जरूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय पर दबाव संभवतः कई भूकंपों की संभावना को पैदा कर रहा है। जानकारों का मामना है कि आने वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ से अधिक हो सकती है। हालांकि, इस बात की सटीक भविष्यवाणी नहीं की गई है कि वास्तव में इतना बड़ा भूकंप कब आएगा। लिहाजा सब को सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।

Also Read: मथुरा में 14 से 27 नवंबर तक होगा ब्रज राज उत्सव, जानें कैसी चल रही हैं तैयारियां

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story