Top Stories

फावड़े से बुजुर्ग का पैर काटकर हत्या

सुजीत गुप्ता
10 March 2022 1:22 PM GMT
फावड़े से बुजुर्ग का पैर काटकर हत्या
x

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बीती रात 80 वर्षीय बुजुर्ग पर फावड़े से जानलेवा हमला हुआ। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई। सुबह की सैर के लिए निकली महिलाओं ने वृद्ध को अचेत अवस्था में देखा तो शोर मचाया। आननफानन वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

क्षेत्र में घटना को लेकर चरह-तरह की चर्चा है। लोग बात करते रहे कि आखिर 80 वर्षीय बुजुर्ग की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के छोटे पुत्र की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना क्षेत्र के पखरिया देवारा के मूलत: निवासी 80 वर्षीय रामअवध सिंह मधुबन कस्बा अंतर्गत भोला रोड स्थित मकान बनाकर परिजनेां के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात तीन लोग घर से बुजुर्ग को बुलाकर ले गये। रातभर जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तड़के सुबह बुधवार को कुछ महिलाएं टहलने गई तो देखा कि एक आहाते से कराहने की आवाज आ रही है।

यह देखकर पास गई तो घटना को देखकर आवाक हो गईं। बुजुर्ग को पैर कटा हुआ था। खून से वह लथपत था। यह देखते ही महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया और घर भागकर गईं। जानकारी होते ही भारी संख्या में कस्बेवासी पहुंच गये। परिजन भी सूचना मिलते ही आ गये। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आते ही पुलिस ने निकट के स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। यहां पर हालत खराब होते देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां कुछ ही देर के उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

बुजुर्ग की मोबाइल से हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

बुजुर्ग की फावड़े से हत्या के मामले में पुलिस बुजुर्ग की मोबाइल लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले में पास पड़ोस के कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। रामअवध सिंह की हत्या के मामले में पुलिस इनकी मोबाइल जब्त कर ली है। इसमें मिले लोगों के नंबर के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। किन किन लोगों से बात हुई लोकेशन टे्रस कर पुलिस कार्रवाई में आगे बढ़ रही है। मौके पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय का कहना है कि मोबाइल के माध्यम से हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना के कारण को भी पता किया जा रहा है। मृतक के बेटे राजकुमार सिंह के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story