राष्ट्रीय

पांच राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पांच राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले  चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
x

यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। देशभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवार्चन आयोग चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकता है। लेकिन विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले एक बड़ा फैसला हुआ है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को चुनाव के दौरान कैंपेनिंग के लिए कैंडिडेट्स के खर्च की सीमा बढ़ा दी है।

अब लोकसभा चुनाव के दौरान कैंडिडेट्स अपने पार्लियामेंट्री एरिया में साल 2014 में तय किए गए 70 लाख रुपए के बजाए 95 लाख रुपए और 54 लाख रुपए के बजाए 75 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। इसी तरह विधानसभा चुनाव के दौरान भी 28 लाख रुपए की जगह 40 लाख रुपए और 20 लाख रुपए की बजाए 28 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। आयोग ने यह खर्च सीमा अपनी एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूपी की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, प्रदेश में 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं।

Next Story