Top Stories

सरयू स्नान करते समय पिता पुत्री डूबे, अजितेश मांझी ने बचाई दोनों की जान

Shiv Kumar Mishra
17 April 2022 4:23 PM IST
सरयू स्नान करते समय पिता पुत्री डूबे, अजितेश मांझी ने बचाई दोनों की जान
x

अयोध्या । सरयू में स्नान करते वक्त गहरे पानी में जाने से 6 वर्षीय लड़की डूबी। बेटी को बचाने दौड़े पिता भी डूबे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय नाविक अजितेश मांझी और मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने पिता पुत्री को किया रेस्क्यू। दोनों सुरक्षित।लखनऊ से अयोध्या घूमने आए थे पिता और पुत्री। पिता अभिषेक की उम्र 45 वर्ष तो बेटी आदिती 06 वर्ष सकुशल। परिजनों ने सकुशल बचाने वाले को किया धन्यवाद। अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के सरयू घाट का मामला।

▪️नहाते समय बेटी डूबने लगी-

लखनऊ आलमबाग के रहने वाले अभिषेक परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए है। सुबह करीब 11:50 मिनट पर वे सरयू स्नान के लिए नयाघाट सरयू तट पहुंचे। जहां अदिति स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई और वह डूबने लगी। बेटी को डूबता देख पिता अभिषेक बेटी को बचाने पहुंचे, लेकिन वह भी डूबने लगे। दोनों को डूबता देख नदी में स्नान करने वाले लोग चिल्लाने लगे।

▪️समय रहते अजितेश मांझी ने बचाई जान-

लोगों की चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद अजितेश माझी फौरन नदी में छलांग लगा दिया। तभी घाट पर मौजूद पुलिस बल के जवान व अन्य गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने पिता अभिषेक और पुत्री अदिति को नदी से बाहर निकाला। अयोध्या कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। दोनों खतरे से बाहर है। इलाज के लिए श्री राम में भर्ती कराया गया है।

Next Story