Top Stories

महिला दारोगा ने की आत्महत्या

सुजीत गुप्ता
10 Dec 2021 8:14 AM GMT
महिला दारोगा ने की आत्महत्या
x

दरभंगा।दरभंगा में प्रशिक्षु महिला दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। प्रशिक्षु महिला दारोगा विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित थीं। उन्होंने गुरुवार देर रात अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। दारोगा लक्ष्मी सुपौल जिले की निवासी थीं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हैं।

लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली सिर में मारी गई है। घटना श्यामा माई मंदिर परिसर स्थित पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए क्वार्टर में हुई है। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय मिली जब मृतका लक्ष्मी कुमारी की साथी और प्रशिक्षु अवर निरीक्षक ड्यूटी समाप्त होने पर अपने क्वार्टर पर गई। कमरा अंदर से बंद था।

खटखटाने के बाद भी जब लक्ष्मी ने कमरा नहीं खोला तो उसने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। इसके बाद थाना पुलिस ने वहां जाकर कमरा खोला तो जमीन पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक लाश पड़ी हुई थी। दाहिने हाथ में सर्विस रिवाल्वर थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह अविवाहित थी। शादी के लिए बातचीत चल रही थी। जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फारेंसिक की टीम बुलाई गई। साथियों ने बताया कि हाल ही में उन्होंने स्कूटी ली थी।


Next Story