Top Stories

नवरात्रि में जारी कर सकती है सपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची, नाम किया फाइनल, जानिए पूरी खबर

First list will come in Navratri, SP has finalized the names of candidates for 20 seats
x

नवरात्रि में जारी कर सकती है सपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची।

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची फाइनल कर ली है। जानिए पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगी पार्टियां अब धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगी। इसी क्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने 25 फीसदी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि (Navaratri 2023) के मौके पर सपा की पहली लिस्ट जारी होगी। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव ने अंदरूनी रूप से कुछ लोगों को चुनावी मैदान में उतरने को भी कह दिया है। पहली लिस्ट में अखिलेश परिवार के साथ-साथ कुछ मजबूत उम्मदीवारों का भी नाम हो सकता है। टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है। सपा की पहली लिस्ट में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव का नाम शामिल होने की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

सपा की प्रत्याशी सूची में परिवार के बाहर से भी कुछ वरिष्ठ नेताओं का नाम देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक सपा वरिष्ठ समाजवादी नेता, विधायक, राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद को पार्टी अयोध्या से लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है। पूर्व सांसद रेवती रमण को भी दोबारा मैदान में उतारने का सपा मन बना रही है। मुख्य सचेतक मनोज पांडे ब्राह्मण बाहुल्य सीट पर पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उन्नाव लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। लखनऊ में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा अंदरूनी तौर पर चुनाव प्रचार तक शुरू कर चुके हैं।

नवरात्रि में 20 उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा

मुरादाबाद सांसद एसटी हसन का दोबारा प्रत्याशी बनना तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया को पहली लिस्ट में जगह मिल सकती है। सपा परिवार के लोगों को मैनपुरी, बदायूं, आजमगढ़, फिरोजाबाद जैसी सीटों पर उतारने का मन बना रही है। समाजवादी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल है। सूत्रों का कहना है कि सीटों का बंटवारा इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सामंजस्य से होगा।

अखिलेश यादव ने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि इस बार समाजवादी पार्टी टिकट बांटने की स्थिति में होगी। यानी यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर गठबंधन दलों के नेताओं को टिकट देने में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका में रहने वाली है।

Also Read:छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, नरेन्द्र मोदी से भिड़ने जा रहे हैं

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story