Top Stories

सुहागरात में ही पति ने पत्नी के सामने रख दी ऐसी शर्त की, पत्नी अब कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही

सुहागरात में ही पति ने पत्नी के सामने रख दी ऐसी शर्त की, पत्नी अब कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही
x

झारखंड के जमशेदपुर से एक अजीबोगरीब खबर है। एक बैंक ऑफिसर युवक ने अपने सुहागरात में ही अपनी पत्नी के सामने ऐसी शर्त रखी कि दोनो की जिन्दगी बसने से पहले हीं बिखर गयी। मामला तलाक तक पहुंच गया तो पत्नी कानून की शरण में चली गयी है। शादी के बाद पति-पत्नी एक दिन भी साथ नही रहे और पत्नी अब कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही है। मामला पूर्वी सिंहभूमि के पोटका थाना इलाके का है।

यह मामला कुछ इस प्रकार है। पूर्वी सिंहभूमि के पोटका थाना इलाके के एक गांव की निवासी पल्लवी की शादी 18 जून 2018 को परसुडीह के जयमाल मंडल के साथ हिन्दु रीति रिवाज के साथ हुई थी। जयमाल एमबीए की पढ़ाई करने के बाद बैंक में नौकरी करता है। वह लखनउ में सिटी युनिनयन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। शादी के बाद सुहाग रात में ही जयमाल ने पल्लवी के सामने एक अजीब शर्त रख दी। उसने पल्लवी से कहा कि दो साल में आईएएस बन कर दिखाओ तो यह शादी चलेगी वरना दोनो पति पत्नी नही रहेंगे। पल्लवी को यह मजाक लगा। लेकिन अगली सुबह जयमाल एक इंटरव्यू की बात बताकर चला गया। उसके बाद फिर वापस नही आया।

पल्लवी बताती है कि जयमाल ने उसके बाद उसे एक बाद फोन तक नही किया। कभी पल्लवी ने कोशिश की तो उसने बात नही की। माता पिता की इज्जत का खयाल करते उसने यह बात सबसे छिपाई। पति के बहकावे में आकर ससुराल वाले भी उसे ताना देने लगे। इसी बीच कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दिया। यह जानकर पल्लवी काफी आहत हो गयी।

पल्लवी के पिता प्रदूत मंडल बताते हैं कि पल्लवी उनकी एक मात्र बेटी है। जयमाल गोल्ड मेडलिस्ट है और बैंक में पदाधिकारी है। यह जानकर पल्लवी की उसके साथ शादी कर दी गयी। लेकिन दामाद ने बेटी जिन्दगी बिगाड़ दी। प्रदूत मंडल यह बताते हुए रो पड़ते हैं कि शादी में जो सामान दिया था वह भी उनके घर पर ही पड़ा हुआ है। वे चाहते हैं कि दोनो की जिन्दगी बस जाए और दोनो साथ रहें।

तलाक की नोटिस मिलने के बाद पल्लवी काफी तनाव में है। शादी के तीन साल हो गये लेकिन पति ने उसे पत्नी का दर्जा अबतक नही दिया। वह पढ़ाई कर रही है ताकि अपना मुकाम हासिल कर सके। लेकिन अब वह अपने पति को सजा भी दिलाना चाहती है।



Next Story