Top Stories

सुहागरात पर पति को छोड़ दीवार फांदकर दुल्हन हुई फरार

सुजीत गुप्ता
28 April 2022 6:25 AM GMT
सुहागरात पर पति को छोड़ दीवार फांदकर दुल्हन हुई फरार
x

आगरा को शाहगंज क्षेत्र से 25 अप्रैल को शादी के बाद एक दुल्हन सुहागरात से पहले फरार हो गई। दस घंटे पहले ही वह सात फेरे लेकर ससुराल आई थी। भागने से पहले दुल्हन ने ससुरालीजनों को कमरे में बंद कर दिया। दीवार कूदी और भाग गई। आधी रात को दूल्हे ने 112 नंबर पर सूचना दी। आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ गई है। यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी।

दुल्हन को गायब देखकर ससुरालीजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रातभर दुल्हन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिली। बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी के कारीगर का है। परिवार के लोग कारीगर के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। करीब दो महीने पहले उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्टरी में कर्मचारी ने बताया कि वह भी अपनी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। चांदी कारीगर के परिजनों ने लड़की को देखा, वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी।

दूल्हा 25 अप्रैल को बारात लेकर गोरखपुर पहुंचा। दोनों की शादी हुई। सात फेरे लिए। दुल्हन को लेकर बारात 26 अप्रैल की दोपहर आगरा आ गई। बुधवार को कंगन खुलने की रस्म होनी थी। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात दुल्हन सास के कमरे में सोई। आधी रात को दुल्हन उठी। पहले सास का कमरा बाहर से बंद किया। उसके बाद अन्य ससुरालीजनों के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। आंगन में साइकिल रखी थी। उस पर चढ़कर दीवार कूदी और भाग गई।

नींद खुलने पर हुई जानकारी

रात को सास की अचानक आंख खुली। दुल्हन गायब थी। सास को लगा की फ्रेश होने गई होगी। सास ने कुछ देर इंतजार किया। जब दुल्हन नहीं आई तो सास बिस्तर से उठी। कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वह बाहर से बंद था। यह देख सास ने शोर मचाया। बेटे का कमरा भी बाहर से बंद था। यह देख घरवालों ने 112 नंबर पर फोन किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घरवालों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। पूरा घर खंगालने पर जब दुल्हन नहीं मिली तो तस्वीर साफ हुई। सुबह तक घरवाले दुल्हन की तलाश में जुटे रहे मगर कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर गोरखपुर से दुल्हन के परिजन भी आ गए। परिवार को लोग शाहगंज थाने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि दुल्हन का पता लगाया जा रहा है। मामला अपहरण का नहीं है। दुल्हन अपनी मर्जी से गई है। अभी तक किसी प्रकार की लूटपाट की कोई शिकायत नहीं की गई है।

आधी रात को दुल्हन को कॉलोनी के गेट से बाहर जाते देख वहां तैनात चौकीदार को शक हुआ। उसने गेट खोलने से मना कर दिया। दुल्हन से सवाल करने का प्रयास किया तो उसने चौकीदार को धमका दिया। इसके बाद वहां से निकल गई। दुल्हन के गायब होने के 15 मिनट के अंदर ही दूल्हा और उसके परिवारीजनों ने कॉलोनी समेत आसपास का पूरा इलाका छान मारा। मगर, उसका सुराग नहीं मिल सका। जिससे आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ वहां से गई है। पुलिस अब कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story