Top Stories

Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्मातरण कर निकाह कराने का ऐलान किया, प्रशासन से मांगी इजाजत

Special Coverage Desk Editor
16 July 2024 1:51 PM IST
Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्मातरण कर निकाह कराने का ऐलान किया, प्रशासन से मांगी इजाजत
x
Giriraj Singh on Maulana Tauqeer Raza: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष रहे मौलाना तौकीर रजा एक बार फिर से विवादों में है। दरअसल, इस विवाद में आने की वजह धर्म परिवर्तन है।

Giriraj Singh on Maulana Tauqeer Raza: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष रहे मौलाना तौकीर रजा एक बार फिर से विवादों में है। दरअसल, इस विवाद में आने की वजह धर्म परिवर्तन है। उनका कहना है कि वो 21 जुलाई को पांच जोड़ो का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाने वाले है। मौलाना ने ये भी कहा कि इस काम को करने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी जा चुकी है। मौलाना तौकीर रजा के इस ऐलान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भड़क उठे है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं के सब्र की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए।


बता दें कि मौलाना तौकीर रजा की गिनती एक विवादित शक्स के तौर पर होती है। उन बरेली दंगों का भी आरोप है। मौलाना ने हाल में ऐलान किया है कि वह एक साथ पांच जोड़े हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्मातरण करवाने वाले है। उनका कहना है कि इन सभी का इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ निकह पढ़वाया जाएगा। तौकीर रजा ने कहा कि 21 जुलाई को धर्म परिवर्तन और निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हमने जिला प्रशासन से इजाजत मांगी है।

हमारे पूर्वजों से हुई भूल...गिरिराज सिंह

गौरतलब है कि बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से जब मौलाना तौकीर रजा के धर्मातरण के ऐलान को लेकर सवाल हुआ तो वह भड़क गए। मौलाना के बयान पर उन्होंने हिंदुओं के सब्र की परीक्षा लेने की बात तक कह दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि, “हिंदुओं के सब्र की परीक्षा नहीं ली जाए। हमारे पूर्वजों से जो भूल हुई थी। अगर आजादी के समय देश के सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया तो आज देश में ऐसी स्थिति नहीं होती।

Next Story