धर्म-कर्म

2 नवंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

सुजीत गुप्ता
26 Oct 2021 11:21 AM GMT
2 नवंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
x

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। वही 2 नवंबर को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद फिर 21 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे, बाद में बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को प्रभावशाली ग्रह माना गया है। यह वाणी और बुद्धि को प्रभावित करते हैं, इससे करियर पर भी प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर होने से इन 4 राशि वालों को होगा लाभ-

1. कर्क- बुध राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस राशि में बुध चतुर्थ भाव में रहेंगे और पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। करियर में भी सफलता मिलने की संभावना है। बुध राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों को धन लाभ भी हो सकता है।

2. कन्या- कन्या राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान बुध आपके द्वितीय और तृतीय भाव में रहेंगे। बुध के इस गोचर से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

3. मेष- 2 नवंबर को बुध का तुला राशि में गोचर होने से आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस दौरान सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ होने के साथ मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना है।

4. मकर- गोचर काल में मकर राशि वालों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। बुध राशि परिवर्तन से आपको करियर में सफलता हासिल होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story