लाइफ स्टाइल

गोविंदा ने बॉलीवुड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे रची गई थी उनके खिलाफ साजिश

Special Coverage Desk Editor
6 Jan 2022 9:59 AM IST
गोविंदा ने बॉलीवुड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया कैसे रची गई थी उनके खिलाफ साजिश
x
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता गोविंदा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में गोविंदा सिनेमा पर राज किया करते थे। एक समय ऐसा था जब गोविंदा अपने अपने करियर के चरम पर थे। गोविंदा ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी डांसिंग स्टाइल से सभी लोगों का दिल जीत लिया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता गोविंदा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में गोविंदा सिनेमा पर राज किया करते थे। एक समय ऐसा था जब गोविंदा अपने अपने करियर के चरम पर थे। गोविंदा ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी डांसिंग स्टाइल से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। गोविंदा को भारतीय सिनेमा जगत में "आंटी नंबर वन" फिल्म से सबसे अधिक प्रसिद्धि हासिल हुई थी।

मौजूदा समय में भी हर एक भारतीय नागरिक गोविंदा को बहुत अच्छे तरीके से जानता होगा। गोविंदा को उनके डांस के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। फिल्म जगत में गोविंदा ने हर एक क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर भारतीय सिनेमा में अच्छा खासा नाम कमाया। गोविंदा अपने एक अलग स्टाइल के लिए जाने जाते थे, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था।

गोविंदा ने 1986 में फिल्म "इल्जाम' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। 90 के दशक में वह हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे बॉलीवुड में गोविंदा के लिए बहुत कुछ बदल गया। कुछ सालों के बाद गोविंदा अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो चुके थे। लगभग 10 से 12 सालों तक उनको किसी भी बड़े फिल्म टीवी शो में नहीं देखा गया था।




वहीं उस समय के दौरान फैंस भी गोविंदा की गैरमौजूदगी की वजह से काफी हैरान हो गए थे। वैसे देखा जाए तो गोविंदा ने कई बार फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए मुद्दे पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि किस प्रकार से उनके खिलाफ बॉलीवुड में साजिश रची गई और उन्हें आउट कर दिया गया था, जिसके बाद उनको फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।

सुपरस्टार गोविंदा ने अपनी फिल्म रंगीला राजा की रिलीज से पहले साल 2018 में मीडिया से बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि फिल्म उद्योग के एक निश्चित वर्ग द्वारा उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। गोविंदा के द्वारा यह दावा किया गया था कि उन्हें बॉलीवुड से प्लानिंग के तहत दरकिनार कर दिया गया क्योंकि वह कभी भी किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं थे।

गोविंदा ने यह खुलासा किया था कि लोग उनके बारे में नकारात्मक बातें फैलाया करते थे, जिसके परिणाम स्वरूप उनको काम मिलना बंद हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि काम ना मिलने की वजह से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता था।

इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने यह बताया था कि "मुझे तबाह कर दिया गया और मेरे फैंस को धमकाया गया। कोई भी मुझे या मेरी फिल्मों का समर्थन करने नहीं आया, जो कि शोबिज में मेरे अचानक गायब होने के पीछे एक प्रमुख कारण था।" गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि वह कड़ी मेहनत और समर्पण में विश्वास करते हैं, जो निश्चित रूप से उनके लिए अच्छे परिणाम देगा।

गोविंदा ने एक घटना को याद करते हुए यह बताया था कि लोग फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को उनसे दूर करने का प्रयास कर रहे थे। जब फाइनेंसरों या व्यापारियों ने उनका समर्थन करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि गोविंदा ने कहा था कि "एक राजनेता था जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहता, मेरे पास नशे की हालत में आया और मुझे बताया कि उसने और अन्य लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश रची है।

गोविंदा ने आगे बताया था कि "मैंने उससे कहा- मुझे तुम पर विश्वास नहीं है। वह चौक गया और कहा- मैं कह रहा हूं और आप विश्वास नहीं कर रहे हैं। फिर मैंने उनसे कहा कि मैं अफवाहों पर तब तक विश्वास नहीं करता जब तक कि मैं इसे स्वयं ना देख लूं। उन्होंने मुझसे कहा कि तो आप ही बताइए आपको 10 सालों से अधिक समय से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए मंच क्यों नहीं दिया गया।"

Next Story