Top Stories

दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा गिरफ्तार, उसी के छोटे भाई से दुल्हन का हुआ विवाह, आखिर मामला क्या है?

सुजीत गुप्ता
13 May 2022 1:39 PM GMT
दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा गिरफ्तार, उसी के छोटे भाई से दुल्हन का  हुआ विवाह, आखिर मामला क्या है?
x

आगरा। पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने जा रहे युवक भारी पड़ गया और वो जेल के सलाखों के पीछे चला गया पुलिस के मुताबिक आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नगला मंशा निवासी रक्षेंद्र की शादी 2012 में थाना सदर क्षेत्र निवासी रेखा से हुई थी। रक्षेंद्र प्राइवेट नौकरी करता है। 2014 में उनके एक पुत्री हुई।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद जब दोबारा रेखा गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया और उसका अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद 2017 में रेखा ने पति के खिलाफ महिला थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने दिल्ली में भी एक मुकदमा दर्ज कराया। दोनों मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं।

गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज इन में रक्षेन्द्र बिना पहली पत्नी को तलाक दिए हुए दूसरा विवाह करने जा रहा था। शादी की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थीं और दोनों पक्ष के रिश्तेदार भोजन आदि कर चुके थे। फेरों की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शादी की जानकारी होते ही रेखा के परिजन अपने समर्थकों के साथ होटल पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

पहली पत्नी के परिजनों द्वारा हंगामा करने पर मौके पर पुलिस आ गयी। पहली पत्नी द्वारा साक्ष्य देने के दौरान रक्षेन्द्र कोई जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस उसे पकड़ कर थाना ताजगंज ले आई। सारी रात उसे हवालात में काटनी पड़ी।

रक्षेन्द्र का सच सामने आने पर जब पुलिस उसे थाने ले गयी तो नई दुल्हन के परिजनों ने रक्षेन्द्र के परिवारीजनों से झगड़ा शुरू कर दिया और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर दी। मामले में पंचायत के बाद दुल्हन की शादी रक्षेन्द्र के भाई से करवा दी गयी। अब रक्षेन्द्र अपनी होने वाली पत्नी का जेठ बन गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान के अनुसार आईओ मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story