Top Stories

दंबगों ने दूल्हा-दुल्हन और बरात को पीटा, आखिर मामला क्या है?

सुजीत गुप्ता
14 March 2022 4:31 AM GMT
दंबगों ने दूल्हा-दुल्हन और बरात को पीटा, आखिर मामला क्या है?
x

मेरठ के नानू गांव से पिपलैडा आई बारात संग दबंगों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर दुल्हन के घर धावा बोलकर दंबगों ने दूल्हे व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा में अब्दुल रहीम की पुत्री रजिया से शादी करने के लिए ग्राम नानू जनपद मेरठ से तारीफ पुत्र गय्यूर अपने परिजनों संग बरात लेकर आया था। देर शाम जब बरात खाना खाने के लिए जा रही थी, इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोगों ने अब्दुल रहीम की बेटी की बरात में आए बरातियों संग मारपीट कर दी।

दुल्हन के परिवार वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। लेकिन जब दूल्हा तारीख दुल्हन को विदा कर ले जा रहा था तो गांव के कुछ दबंगों जो दूल्हे के ननिहाल पक्ष के बताए गए हैं ने एक राय होकर दुल्हन की गाड़ी रोक दी। गाड़ी से जब निकल कर दूल्हे ने विरोध किया तो दंबगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। दूल्हे के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हन भी गाड़ी से उतर गई। इस दौरान दुल्हन को भी दंबगों ने पीट डाला।

बताया जा रहा है कि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुल्हन को गंभीर चोटें आई हैं। दूल्हे की जैगवार कार क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हे के पिता गयूर ने बताया कि मारपीट करने वाले दूल्हे के मामा पक्ष के हैं। जिन्होंने उनकी बेटी सोनम, रिश्तेदार इरफान, दूल्हा तारीफ, दुल्हन रजिया व उनके साथ मारपीट की है। सभी घायलों को धौलाना स्थित सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएससी प्रभारी ने दूल्हे को मेरठ रेफर कर दिया।

आरोप है कि आरोपी ने दूल्हा-दुल्हन के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर आ रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story