Top Stories

हेड कांस्टेबल ने महिला की हत्या कर खुद को मारी गोली, मासूम बेटा व ढाई साल की बेटी आंखों के सामने देखा मां की मौत का तांडव

सुजीत गुप्ता
20 March 2022 6:34 AM GMT
हेड कांस्टेबल ने महिला की हत्या कर खुद को मारी गोली, मासूम बेटा  व ढाई साल की बेटी आंखों के सामने देखा मां की मौत का तांडव
x

सिमरजीत सिंह और निधि देओगन 

हैबोवाल के जोशी नगर में शनिवार शाम को पुलिस के कांस्टेबल 31 वर्षीय सिमरजीत सिंह ने अपनी एके-47 गन से फायरिंग कर लिव-इन-रिलेशन में साथ रह रही महिला 38 वर्षीय निधि देओगन की हत्या कर दी। हत्या के बाद कांस्टेबल ने खुद को भी पेट में दो गोलियां मार लीं। उसकी हालत भी गंभीर है। उसे दयानंद मेडिकल कालेज (डीएमसी) में दाखिल करवाया गया है। महिला और कांस्टेबल ने यहां मकान किराये पर ले रखा था। निधि का पति दक्षिण अफ्रीका में रहता है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार निधि (38) मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली थी। उसकी शादी जनता नगर इलाके में हुई थी। निधि का 11 साल का बेटा और ढाई साल की एक बेटी है। निधि का पति करीब 3 साल पहले साउथ अफ्रीका गया था। इसके बाद निधि दुर्गापुर में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह बच्चों के साथ अपने घर में थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सिमरजीत सिंह (31) सरकारी कारबाइन लेकर उसके घर पहुंचा और तीन से चार गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही निधि की मौत हो गई। इसके बाद सिमरजीत सिंह ने खुद को भी उसी असलहे से गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। गोलियों और बच्चों की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों को उठाने की कोशिश की लेकिन निधि की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घायल सिमरन को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिस समय सिमरजीत सिंह हथियार लेकर पहुंचा, निधि का 11 साल का बेटा व ढाई साल की बेटी मां के साथ खेल रहे थे। तभी आरोपी ने गोलियां बरसा दीं। बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां को खून से तरबतर देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। घटना के बाद से दोनों बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस अधिकारी दोनों बच्चों को आसपास के लोगों के साथ के साथ बैठाकर बात करने में जुटे रहे।

मकान मालिक ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि निधि और सिमरजीत सिंह डेढ़ साल से इस मकान में इकट्ठे रह रहे थे। दोनों ने खुद को पति पत्नी बताया था। उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं था कि दोनों ने झूठ बोला है। दूसरी ओर, पुलिस के सामने निधि के बच्चों ने सिमरन को चाचू कहकर पुकारा। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सिमरजीत सिंह का निधि से वास्तविक रिश्ता क्या है। कहीं वह निधि का देवर तो नहीं था। इस सवाल का जवाब पुलिस अब तलाश रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निधि की हत्या के पीछे कारण क्या है, अभी तक कुछ पता नहीं है। निधि का पति विदेश में रहता है और पंजाब पुलिस के मुलाजिम सिमरजीत सिंह का निधि के साथ क्या रिश्ता है, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। जांच के बाद ही कोई खुलासा किया जाएगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story