Top Stories

Health Tips: हाथों की उंगलियां चटकाते हैं तो हो जाएं सावधान, हो जायेगी यह बीमारी

Satyapal Singh Kaushik
17 Dec 2022 6:30 PM IST
Health Tips: हाथों की उंगलियां चटकाते हैं तो हो जाएं सावधान, हो जायेगी यह बीमारी
x
विशेषज्ञों का कहना है कि उंगलियां चटकाने से गठिया रोग की समस्या हो सकती है।

समाज में उंगिलयों को चटकाना बुरी आदत मानी जाती है लेकिन हम में से ज्यादातर लोग ये काम करते हैं।आपने कई लोगों को अपने हाथों की उंगलियों को चटकाते हुए देखा होगा। अक्सर लोग ऐसा करते हैं। हालांकि यह आदत सही नहीं है। उंगलियां चटकाने पर उनमें से आवाज आती है और आराम भी मिलता है लेकिन आपकी यह आदत आपको जिंदगीभर की बीमारी दे सकती है।

स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने से आपकी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि हाथ अथवा पैर की उंगलियां चटकाने से हडि्डयों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपके काम करने की क्षमता भी कम हो सकती है।

हो सकती है यह बीमारी

विशेषज्ञों का कहना है कि उंगलियां चटकाने से "गठिया" रोग की समस्या हो सकती है। दरअसल हडि्डयां आपस में लिगामेंट से जुड़ी होती हैं। यदि आप बार-बार अपनी उंगलियों को चटकाते हैं, तो इससे सिनोवियल फ्लूइड लिक्विड कम होने लगता है। ऐसा करने से जीवनभर गठिया की समस्या झेलनी पड़ सकती है। दरअसल हमारे शरीर में जिस जगह ज्वॉइंट होता है, वहां पर एक खास तरह का लिक्विड भरा होता है। ये लिक्विड हमारे शरीर की हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है। इस लिक्विड का नाम सिनोवियल फ्लूइड है। यह एसिड हमारे शरीर में ग्रीस की तरह काम करता है और यह हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है।

ऐसी स्थिति में खतरनाक हो सकता है उंगलियों का चटकाना

सिनोवियल फ्लूइड लिक्विड में मौजूद गैस से कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है। इससे बुलबुले बन जाते हैं। ऐसे में जब जब हम उंगलियों की हड्डियां चटकाते हैं, तो ये बुलबुले फूट जाते हैं। इससे समस्याएं आने लगती हैं। इससे कई बार उंगलियों में मोच और टूटने की समस्या भी हो सकती है। वहीं अगर किसी के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो उसके लिए उंगलियां चटकना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

शास्त्रों में भी उंगलियां चटकाना अशुभ माना गया है

कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उंगलियां चटकाना अशुभ माना जाता है। क्योंकि लोग ऐसा मानते हैं कि इसकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि उंगलियां चटकाने से कुंडली में मौजूद 9 ग्रह बिगड़ जाते हैं। जिससे अशुभ समय शुरू हो जाता है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story