- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दुर्गा पूजा पर बांग्लादेश में जगह-जगह छिड़े दंगे, मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद 3 की मौत; 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार एक बार फिर से खुलकर सामने आ गया है। यहां दुर्गापूजा के दौरान हिंदू मंदिरों में इस कदर तोड़फोड़ की गई कि दंगे भड़क गए। इस दंगे में तीन लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है।
बांग्लादेशी न्यूज पोर्टल bdnews24.com की खबर के मुताबिक, ढाका से करीम 100 किलोमीटर की दूरी पर कमिला नाम की जगह पर ईशनिंदा के आरोपों के बाद मंदिर में तोड़फोड़ की गई। खबर के मुताबिक, हिंसक झड़पें बढ़ती देख पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, चांदपुर के हाजीगंज, चत्तोरग्राम के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी मंदिरों के अंदर तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज की गईं।
ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई और एक के बाद एक कई दुर्गा पूजा स्थलों पर दंगे भड़कने लगे। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, दंगों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं। ये तीन मौतें चांदपुर के हाजीगंज इलाके में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प के दौरान हुईं।
केंद्रीय धार्मिक मंत्रालय ने मामले को लेकर एक इमरजेंसी नोटिस जारी कर जनता से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों को नहीं बक्शा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकारियों को अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति हाथ से बाहर जाते देख बांग्लादेश सरकार ने देश की पुलिस रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की एंटी टेररिजम यूनिट और अर्द्धसैनिक बल यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया गया है।