Top Stories

हिस्ट्रीशीटर ने चार लोगों को मारी गोली,एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

हिस्ट्रीशीटर ने चार लोगों को मारी गोली,एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
x

यूपी के जौनपुर जिले का रामनगर बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ राजू ने अपने रिश्तेदारों पर ही फायर झोंक दिया। एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात गोली लगने से घायल तीनों को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजीव यादव का अपने पड़ोसी राजबली यादव (65) के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे किसी बात को लेकर राजीव यादव का राजबली के परिवार के साथ फिर विवाद हो गया। इस दौरान राजीव यादव ने राजबली यादव (65), पत्नी शांति देवी (60), बहू विमला देवी (40) पति रविंद्र यादव, राजबली का पोता गौरव यादव (11) को गोली मार दी। राजबली के बेटा रविंद्र यादव (45) को भी हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया।

देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। राजबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, एसओ विश्वनाथ प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राजबली की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मौके पर दो खोखा और एक .32 बोर का कारतूस बरामद हुआ है।

राजबली की पोती देविका यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राजीव यादव को शक था उसके पिता से राजबली उसकी शिकायत करते हैं। इसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले शनिवार को शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर राजीव यादव का राजबली के साथ झगड़ा किया था। सोमवार देर रात वह नशे में आया और परिजनों से उलझ गया। विवाद बढ़ने ने पर उसने चार को गोली मार दी।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story