धर्म-कर्म

Horoscope for today आज का राशिफल:- रविवार 20 मार्च 2022

Shiv Kumar Mishra
20 March 2022 3:33 AM GMT
Horoscope for today Monday 29 March 2022: आज का राशिफल, सोमवार 29 मार्च 2022, किस राशि के खुले भाग्य
x

horoscope for today

राशिफल:-

मेष राशि:- कार्यस्थल पर किसी नी परियोजना में जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है। लोगों से मिलने जुलने और अपना नेटवर्क बढाने में व्यस्त रहने वाले हैं। आमदनी में बढोतरी की उम्मीद है। पढाई में अपना लक्ष्य तय कर उस पर अमल करने का प्रयास कर सकते हैं।

वृष राशि:- व्यापारियों की आमदनी में बढोतरी होने की उम्मीद है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।पढाई के मामले में कोई आपकी तारीफ करने वाला है। जीवनशैली से जुङी समस्या को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।

मिथुन राशि:- पेशेवर स्तर पर किसी काम में आगे बढने से पहले उसके परिणाम पर भली प्रकार से विचार कर लेना सही रहेगा। आपमें से कुछ लोगगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। शादीयोग्य लोगों के लिए जीवनसाथी की तलाश पूरी होने की संभावना है।

कर्क राशि:- प्रेम संबंध में पङे लोग आजका दिन खास बनाने का प्रयत्न कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आज काम का बोझ ज्यादा रहने के संकेत हैं, लेकिन आप उसका सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ के प्रति सजग रहने के कारण खान पान का विशेष ध्यान रख सकते हैं।

सिंह राशि:- आज जीवनसाथी के साथ खूबसूरत दिन बिताने आप कहीं जा सकते हैं। आज अन्य कामों की तुलना में शॉपिंग को ज्यादा अहमियत दिए जाने की संभावना है, लेकिन सभी काम के बीच सामंजस्य बनाकर रखना सही होगा। किसी जरुरी काम को पूरा होने में अनुमान से ज्यादा समय लगने की संभावना है।

कन्या राशि:- आज आपको किसी अप्रत्याशित मेहमान का स्वागत करना पङ सकता है। आर्थिक स्तर पर थोङा नियंत्रण रखने की आवशायकता है। प्रेमी के मूडिनेस के कारण आज आपका रोमांटिक प्लान खराब हो सकता है।

तुला राशि:- आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। किसी पेशेवर मामला का समाधान आपके पक्ष में रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने में असमर्थ साबित हो सकते हैं। स्वास्थ संतोषजनक रहेगा।

वृश्चिक राशि:- किसी भी मामले को हाथ में लेने से पहले, उसके प्रति पूर्ण रुप से संवेदनशील होना जरुरी होगा। वित्तीय मामले में कोई बङी राहत की किरण नजर आने वाली है। आपसी संबंध को लेकर यदि कोई समाधान नहीं किया या तो स्थिति और बिगङ सकती है।

धनु राशि:- पेशेवर स्तर पर जो कुछ चल रहा है, उसे देखने से बचें, इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके काम पर पङ सकता है। पढाई के स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप अपने अनुकूल घर में बदलाव लाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि:- परिवार का उदासीन माहौल किसी के लिए भी सहज नहीं होगा। आगे बढकर इसे बदलने का प्रयास कर सकते हैं। जल्द ही शादी के बंधने में बंधने की संभावना है। काम से अवकाश लेकर एक रोमांचक यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कुम्भ राशि:- किसी के साकारात्मक रवैये के कारण आपको अपने सबसे बङे डर से जीतने में सफलता मिलेगी। आज आप किसी समाजिक समारोह में सामिल होने वाले हैं। जहां आपको अपनी अहमियत का एहसास होने वाला है। पढाई को लेकर आपकी एकाग्रता बनी रहेगी ,जिसकी वजह से आपका प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है ।

मीन राशि:- किसी उपलब्धि को हासिल करने के लिए आज उस दिशा में कदम बढाए जाने की संभावना है। आपकी कमाई के लिए नए अवसर तलाशे जानी के संकेत हैं। स्वास्थ के स्तर पर आ रही समस्या अब दूर होती नजर आ रही है। आपके दिलो दिमाग पर प्यार छाया रहने वाला है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story