Top Stories

पत्नी का गला रेतकर पति फरार, हत्या के बाद दीवार पर स्कैच पेन से लिखा ये कबूलनामा

सुजीत गुप्ता
19 April 2022 6:42 AM GMT
पत्नी का गला रेतकर पति फरार, हत्या के बाद दीवार पर स्कैच पेन से लिखा ये कबूलनामा
x

बेटी की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।

सीतामढ़ी में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर की ही दीवार पर बच्चों के हरे स्कैच पेन से लिखा कि- मैंने अपनी बीवी को मारा है।सुबह हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है।

स्थानीय निवासी अजय कुमार राउत ने अपनी पत्नी की बर्बर तरीके से हत्या के बाद उसने अपने ससुर मोहन राउत को भी फोन कर कहा कि आपकी बेटी का लाश पड़ी हुई है, आकर ले जाएं। इसके बाद वह फरार हो गया। फोन कॉल आने के बाद लड़की के पिता पहुंचे। जैसे ही ससुर बेटी के गर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बेटी की लाश के आसपास खून ही खून पड़ा था। फिर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार जिले के बखरी का निवासी 34 साल का अजय राउत अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। दोनों के 3 बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे का उम्र करीब 10 साल है। वहीं दूसरे की 7 और तीसरे की 5 साल है। घटना के वक्त तीनों बच्चे सोए हुए थे। फोन कॉल आने के बाद लड़की के पिता पहुंचे तब सभी को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तीनों बच्चों को जगाया गया।

पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story