धर्म-कर्म

इन राशियों के लोग, क्रोध पर काबू रखें, जाने मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

सुजीत गुप्ता
20 Dec 2021 3:59 AM GMT
इन राशियों के लोग, क्रोध पर काबू रखें, जाने मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
x

वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 दिसंबर को सोमवार है और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर तक इसके बाद द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और शिव चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि भगवान भोले शंकर यानी महाकाल भक्तों को अकाल मृत्यु से बचाते हैं। जानिए 20 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल-

मेष राशि : मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि : संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार में क‍िसी बुजुर्ग से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। सम्‍पत्‍ति का विस्तार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

पंचांग-पुराण से

और पढ़ें

काशी में मोक्ष दे रहे थे शिव, भोजन की व्यवस्था कर रहीं थी पार्वती

उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, देखिए तस्वीरें

2022 में कब-कब और किस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत?

दैनिक अंकराशि: 20 दिसंबर का दिन इन बर्थडेट वालों के लिए रहेगा शानदार

कर्क राशि : आत्मसंयत रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार के विस्‍तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। तनाव से बचें।

सिंह राशि : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी।

कन्या राशि : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की वृद्धि की स्‍थिति रहेगी।

तुला राशि : संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं।

मकर राशि : आत्‍मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकि‍न मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आत्‍मसंयत रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वद्धि के योग हैं।

कुंभ राशि : संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहें।

मीन राशि : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story