Top Stories

मोदी के नेतृत्व में ही विश्व गुरु बनेगा भारत, यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार - स्वतंत्र देव सिंह

Shiv Kumar Mishra
2 Oct 2021 3:36 AM GMT
मोदी के नेतृत्व में ही विश्व गुरु बनेगा भारत, यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार - स्वतंत्र देव सिंह
x
सोनिया ने किया हिंदी, हिंदू और राष्ट्रवाद का अपमान, देश को लूटना चाहते हैं सपा और बसपा के लोग

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बनेगा और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। युवाओं मैं उत्साह का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें घर-घर जाकर यह बताना होगा कि सपा और बसपा के लोग किस तरह देश को लूटना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, पार्टी नेताओं और देश से जुडे़ महापुरूषों के त्याग और बलिदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चाहते तो वह कैबिनेट मंत्री बने रहते। लेकिन उन्होंने राष्ट्र सेवा को चुना। राष्ट्र की समस्याओं को सुलझाने का संकल्प लिए। सदन छोड़कर सीमा की तरफ चल पड़े। मित्रों एवं शुभचिंतकों के लाख मना करने पर भी वह नहीं माने। आगे बढ़ते गए। बॉर्डर पर उनकी गिरफ्तारी हुई। और कश्मीर में उनकी शहादत हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटायी गई। आज कश्मीर के नौजवान सेना पर पत्थर नहीं चलाते बल्कि मुख्यधारा में शामिल होकर डाक्टर, इंजीनियर और सेना में बडे अफसर बन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।


उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी समेत अन्य नेताओं का जिक्र कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के जोशीले भाषण से उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर योगी-मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमारे नेताओं को निकम्मा बोला। यूपीए की 10 साल की सरकार में शंकराचार्य जी की गिरफ्तारी कराई। हिंदी, हिन्दू और राष्ट्रवाद का अपमान किया। भगवान श्रीराम और रामसेतु को मानने से इनकार किया। आज भाजपा के शासनकाल मेें अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।

स्वतंत्र देव ने कहा कि सरकार में रहते हुए पार्टी ने हमेशा इस बात का ख्याल रखा कि भ्रष्टाचार और जातिवाद का आरोप नहीं लगने पाए। ऐसा करते हुए हम कह पा रहे हैं कि कि हमारे नेता मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल थे। हमारे नेता मोदी और योगी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप में से अटल बिहारी बाजपेयी, दीन दयाल उपाध्याय, मुखर्जी जैसा नेतृत्व भविष्य में निकलेगा। आप लोग ही कल पार्टी

Next Story