Top Stories

मौत से बेटी को बचाने वाली मां का दर्द कहा, 2 घंटों तक बदमाशों ने गले पर चाकू रखा

Anshika
21 Aug 2023 8:30 AM GMT
मौत से बेटी को बचाने वाली मां का दर्द कहा, 2 घंटों तक बदमाशों ने गले पर चाकू रखा
x
लोगों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बदमाश घर में घुस गए। बदमाश कभी मासूम का गला पकड़ते तो कभी गले पर चाकू लगा देते थे। करीब 2 घंटे तक बदमाश गालियां देकर मां से 10 लाख की डिमांड कर रहे थे।

वाराणसी में बदमाशों ने घर के बरामदे में खेल रही ढाई साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बदमाश घर में घुस गए। बदमाश कभी मासूम का गला पकड़ते तो कभी गले पर चाकू लगा देते थे। करीब 2 घंटे तक बदमाश गालियां देकर मां से 10 लाख की डिमांड कर रहे थे। दो घंटे बाद ACP कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी घर में घुसे। महिला ने बदमाशों से कहा फूफा पैसा लेकर आए है। आप उनसे ले लो। बदमाश जैसे ही बरामदे की तरफ बढ़े। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया।

मासूम मैत्री की मां सोनी ने कहा,जीवन भर बेटी के साथ हुए दो घंटे की घटना कभी नहीं भूलूंगी। भगवान न करे कि दुश्मन को भी ऐसा दिन देखना पड़े। जब घर में पुलिस आई तो जान आ गई।

बेटी को बदमाशों की हरकत को देखकर मुझे डर लग गया था। वो लोग बेटी को कमरे के अंदर लेकर गए। बेटी चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर मैं छटपटा रही थी। बदमाशों से बेटी के भूखे होने की बात कही। खाना खिलाने का बहाना बनाकर बदमाशों के पैर पकड़े। उनसे मैंने कहा हम कहीं नहीं जाएंगे। कुछ नहीं करेंगे। बस हमारी बच्ची के साथ कुछ गलत मत करना। मैं आपके पास ही बैठी रहूंगी। इसके बाद मुझे बेटी के पास ही बैठा दिया।

सोनी ने बताया, घर में आए दोनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ और हर चीज की जानकारी लेकर आए थे। वह मोबाइल पर किसी से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस की आवाजाही की सटीक जानकारी दोनों को कोई फोन करके दे रहा था। मोबाइल पर कॉल आते ही वे कहते थे कि पुलिस को कह दो कि बाहर से हट जाए।

सोनी ने बताया,दोनों बदमाशों से 10 लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा। इस पर मैंने कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। पांच लाख रुपए तक की व्यवस्था हो जाएगी। इस पर दोनों मोबाइल से बात करने लगे और कहा कि पांच लाख रुपए तो साहब ही ले लेंगे। फिर, हमारा क्या होगा? दोनों बार-बार धमका रहे थे। कह रहे थे कि अगर पकड़े गए तो बाद में नहीं छोड़ेंगे।

रविवार की वीडीए कालोनी में चाकू लेकर दो बदमाश NTPC के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में घुसे थे। दोनों ने सो रही बेटी मैत्री को गोद में उठाकर उसके गले से चाकू सटा दिया। फिर, 10 लाख रुपए की मांग की। पैसा न देने पर मैत्री को जान से मारने की धमकी दी। घबराए भाईलाल शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भागे और दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस, क्राइम ब्रांच और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को दबोच कर उनके चंगुल से मां-बेटी को मुक्त कराया गया था।

नकाबपोश दोनों बदमाशों ने सो रही मैत्री को गोद में उठाकर उसके गले से चाकू सटा दिया. घर में आए पुलिसकर्मी को रिश्तेदार बताकर बदमाशों को भरोसा दिलाया और पुलिस की मददगार भी बनी।

मासूम का अपहरण करने के आरोप में पकड़े गये बदमाशों की पहचान भटपुरवा कला (चोलापुर) विश्वजीत गोंड उर्फ विक्की और रामगढ़ (भभुआ) निवासी मनीष पासवान उर्फ प्रिंस के तौर पर हुई है। दोनों से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

Next Story