लाइफ स्टाइल

सबसे पवित्र शहर में महिला ने पहने बेहद 'छोटे' कपड़े, धक्के मारकर निकाली गई बाहर! देखें Photos

Special Coverage Desk Editor
7 Feb 2022 8:29 PM IST
सबसे पवित्र शहर में महिला ने पहने बेहद छोटे कपड़े, धक्के मारकर निकाली गई बाहर! देखें Photos
x
वैटिकन के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वैटिकन में महिलाएं स्लीवलेस टॉप, क्रॉप टॉप, या टाइट शर्ट नहीं पहन सकतीं हैं.

5 फरवरी: ब्राजील की इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर जूजू विएरा (Juju vieira) बेहद बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. ईसाइयों के सबसे पवित्र स्थल वैटिकन सिटी (Vatican City) में जूजू विएरा को छोटे कपड़े पहनना महंगा पड़ गया. छोटे कपड़ों (vulgar clothes) के लिए उन्हें वैटिकन सिटी से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया.

ब्राजील की इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर जूजू विएरा ( Brazilian Instagram Influencer Juju Vieira) इस घटना के बाद से चर्चा में आ गई है.जूजू विएरा को इंस्टाग्राम पर करीब 26 हजार लोग फॉलो करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जूजू पिछले दिनों वैटिकन सिटी घूमने गई थीं.

वैटिकन सिटी में जूजू ने ऐसी ड्रेस (Influencer kicked out Vatican for her Clothes) पहनी, जिसे देखकर वहां के लोग भड़क गए और उन्हें तुरंत वैटिकन से भगा दिया गया. अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उन्होंने खुद इस घटना का जिक्र किया.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जूजू ने घुटनों से कुछ ऊपर तक का ओवर कोट पहना था जो बैकलेस था. वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा- मैं अन्य लोगों की तरह वहां फोटो खींचने गई थीं इसी दौरान वहां एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि ये प्रर्थना करने की जगह है. उसने कहा कि मैंने कपड़े ठीक से नहीं पहने हैं, इसलिए मुझे यहां से तुरंत जाना होगा.आपकों बता दें कि वैटिकन के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वैटिकन में पुरुष और औरतों के लिए ड्रेस कोड तय की गई है. इसके मुताबिक महिलाएं स्लीवलेस टॉप, क्रॉप टॉप, या टाइट शर्ट नहीं पहन सकतीं. जूजू नई नई जगह पर घूमने की शौकीन है उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग जगहों के ढेर सारी फोटो शेयर किए हैं.

Next Story