Top Stories

चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, रोवर 'प्रज्ञान' ने बदला अपना रास्ता

Sonali kesarwani
29 Aug 2023 4:40 AM GMT
rover Pragyan changed its path
x

रोवर 'प्रज्ञान' ने बदला अपना रास्ता

चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होने बताया कि रोवर 'प्रज्ञान' ने चांद की सतह पर अपना रास्ता बदल दिया है क्योकि सामने गड्ढा आ गया था।

चांद की सहत पर रोवर 'प्रज्ञान' सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। ISRO ने 'प्रज्ञान' से जुड़ा नया आपडेट जारी किया है। ISRO ने ट्वीट कर बताया कि 'प्रज्ञान' के सामने गहरा गड्ढा आने की वजह से उसका रास्ता बदला गया है। ISRO ने 'X' पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '27 अगस्त, 2023 को रोवर अपने स्थान से 3 मीटर आगे चला, जहां उसे 4 मीटर व्यास वाला गहरा गड्ढा मिला। रोवर को वापस लौटने का आदेश मिला। अब सुरक्षित रूप से नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

चन्द्रमा का तापमान जान हैरान हुए वैज्ञानिक

ISRO की तरफ चंद्रमा की सतह पर तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था। ISRO के मुताबिक, 'चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट' ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का 'तापमान प्रालेख' मापा। ISRO ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'यहां विक्रम लैंडर पर चेस्ट पेलोड के पहले अवलोकन हैं। चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, चेस्ट ने ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रालेख को मापा।'

https://twitter.com/isro/status/1696117102393081997?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1696117102393081997|twgr^4b4e417e874716770bdc67c30d4d6c1fad3b44f7|twcon^s1_c10&ref_url=http://api-news.dailyhunt.in/

ग्राफिक चित्रण के बारे में ISRO वैज्ञानिक बी. एच. एम. दारुकेशा ने कहा, 'हम सभी मानते थे कि सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड है। यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी अपेक्षा से अधिक है।'

Also Read: प्रियंका गांधी लड़ सकती है इन दो सीटों से चुनाव, सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने की वजह आई सामने

Next Story