राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल पार्टी- राजा भैया

सुजीत गुप्ता
28 Oct 2021 8:23 AM GMT
उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल पार्टी- राजा भैया
x
जनता को संबोधित करते समय राजा भैया ने कहा कि वो पूरी यूपी में अपने कार्यकर्ताओ के साथ यात्रा कर रहे हैं। और यूपी की जनता से रूबरू हो रहे हैं।

यूपी में आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के लिए हर छोटी बड़ी पार्टी अपना चुनाव प्रचार प्रसार करने में जुट गई है। इसी क्रम में आज प्रतापगढ़ की विधानसभा मुंडा सीट से विधायक रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया ने पूरी यूपी में जनसत्ता लोक दल यात्रा निकाल रहे हैं। और हर जगह पंहुचकर लोगो से वोट मांगकर वोटरों को आश्वासन दे रहे है कि अगर उनकी सरकार बनी तो उन्हें जनता को हर सुविधा मुहैया कराएंगे। इनकी ये यात्रा आज नोएडा पंहुची जहां पहले मीडिया से वार्ता कर जनता को राजा भैया ने संबोधित किया।

जनता को संबोधित करते समय राजा भैया ने कहा कि वो पूरी यूपी में अपने कार्यकर्ताओ के साथ यात्रा कर रहे हैं। और यूपी की जनता से रूबरू हो रहे हैं। उनकी पार्टी जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी यूपी मद सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। और हर सीट के वोटरों से वो उनका मत मांग रहे हैं। राजा भैया ने कहा कि कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है हम करनी पर विश्वास रखते है कथनी पर बहुत कम, इन्ही शब्दो के साथ नोएडा की सेक्टर 46 कम्युनिटी सेंटर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में भीड़ इखटटी हुई।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने संकल्प यात्रा के दौरान इस नोएडा कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनसत्ता दल पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे हालांकि नोएडा में राजा भैया के संकल्प यात्रा मैं पहुंचने का समय 4:00 बजे का तय था लेकिन किसी कारणवश राजा भैया अपने नेताओं के साथ 4 घंटे लेट पहुंचे।

नोएडा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा प्रोग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजा भैया को माला अर्पण कर खुशी जाहिर की राजा भैया ने गौतम बुध नगर के लोगों से आने वाले चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की जिसमें राष्ट्रीय महासचिव के.के.ओझा पार्टी के वरिष्ठ नेता अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ,बृजेश रावत ,जिला अध्यक्ष सतीश चौहान ,जिला प्रधान महासचिव युवराज सिंह आलोक ,सुरेंद्र प्रधान, संदीप चौहान ,अनिल चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने बारे में बताया कि वो प्रतापगढ़ की मुंडा सीट से लगातार 1993 से निर्दलीय चुनाव जीत रहे हैं। ऐसा भारत में कभी नही हुआ कि कोई निर्दलीय विधायक लगातर 6 बार चुनाव जीता हो और ये हमने करके दिखाया है। क्योंकि हम जनता में उनके अधिकारों की बात करके उनकी समस्याओं को सुनते है उसका ही ये हमे परिणाम मिलता है नही तो जनता को किसी भी नेता को उखाड़ फेंखने में देर नही लगती। हमे पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता हमे पूर्ण समर्थन देगी।



Next Story