Top Stories

जोधपुर में पत्थरबाजी, 10 थाना क्षेत्र में लगा कर्फ्यू, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

जोधपुर में पत्थरबाजी, 10 थाना क्षेत्र में लगा कर्फ्यू, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
x

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर मंगलवार सुबह एक बार फिर से झड़प हो गई और प्रशासन पर भी पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने हिंसा को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस बीच जोधपुर के भाजपा विधायक सूर्यकांत व्यास ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जोधपुर में हमेशा से भाईचारा रहा है, लेकिन हिंदू इन झड़पों का को सहन नहीं करेंगे।' इसके अलावा करौली में भी 600 जवानों की तैनाती की गई है। यही नहीं ड्रोन से भी हालात की निगरानी की जा रही है।

जोधपुर के दस थाना इलाकों में पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। यह चार मई रात 12 बजे तक लागू रहेगा। जोधपुर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजकुमार चौधरी ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पत्र के गृह सीमा के बाहर नहीं निकलेगा।

जोधपुर के आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के विरोध में लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुरू कर दिया है।

राजस्थान के जोधपुर में जालोरी गेट के पास स्थित बालमुकंद बिस्सा सर्कल पर एक हिंदू संगठन ने सोमवार शाम को भगवा झंडा लगाया दिया था, जिसे लेकर विवाद हो गया था। यहीं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक ध्वज लगाया था। लेकिन तनाव बढ़ने पर प्रशासन ने दोनों झंडों को हटाकर तिरंगा लगा दिया था।

तनाव को देखते हुए जोधपुर में सभी बाजार बंद हैं। मौके पर आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है। अभी भी जोधपुर में तनाव की स्थिति जारी है। जालोरी गेट पर हालत शांत हैं पर जोधपुर में अन्य स्थानों पर नारेबाजी और हंगामा जारी है। गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर में मौजूद हैं और निरंतर लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story