राष्ट्रीय

UP Election: कुशीनगर जिले में इन प्रमुख प्रत्याशियों पर राजनीतिक दलों ने लगाया है दांव

सुजीत गुप्ता
10 March 2022 4:48 AM GMT
UP Election: कुशीनगर जिले में इन प्रमुख प्रत्याशियों पर राजनीतिक दलों ने लगाया है दांव
x

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। वही कुशीनगर उदित नारायण पीजी कॉलेज और अंतर कॉलेज में बने मतगणना स्थलों पर पोस्टल बैलेट मतगणना की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके बाद ईवीएम मतगणना शुरू की जाएगी शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

कुशीनगर जिले में इन प्रमुख प्रत्याशियों पर राजनीतिक दलों ने लगाया है दांव

विधानसभा चुनाव में जनपद की सात सीटों में से प्रत्येक में जीत का ताज तो किसी एक उम्मीदवार के सिर सजेगा, लेकिन सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। मतदाताओं की निगाह भी इन पर टिकी है कि किसकी झोली में कितने वोट पड़े हैं या किस पर कितने लोगों ने भरोसा किया है।

कुशीनगर जनपद की विधानसभा सीटें

1-सदर (पडरौना) विधानसभा क्षेत्र

- मनीष जायसवाल, भाजपा,

- विक्रमा यादव, सपा

- पवन उपाध्याय, बसपा,

- मोहम्मद जहीरुद्दीन, कांग्रेस,

2- खड्डा विधानसभा क्षेत्र-

- विवेकानंद पांडेय, भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन

- डॉ. निसार अहमद, बसपा

- धनंजय सिंह, कांग्रेस

- अशोक चौहान, सुभासपा-सपा गठबंधन

3- कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र-

- पीएन पाठक, भाजपा

- राजेश प्रताप राव, सपा

- मुकेश्वर मद्धेशिया, बसपा

- श्यामरती देवी, कांग्रेस

4- हाटा विधानसभा क्षेत्र-

- मोहन वर्मा, भाजपा

- रणविजय सिंह, सपा

- शिवांग सिंह, बसपा

- अमरेंद्र मल्ल, कांग्रेस

5- रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा-

- विनय प्रकाश गौड़, भाजपा

- शंभू चौधरी, कांग्रेस

- विजय कुमार, बसपा

- पूर्णमासी देहाती, सुभासपा-सपा गठबंधन

6. फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र-

- सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा

- मनोज सिंह, कांग्रेस

- मुहम्मद इलियास अंसारी, बसपा

- स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा

7. तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र-

- डॉ. असीम कुमार, भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन

- संजय गुप्ता, बसपा

- उदय नारायण, सपा

- अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस

Next Story