Top Stories

जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, जानें वहा क्या है BJP का हाल

सुजीत गुप्ता
10 March 2022 12:45 PM GMT
जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, जानें वहा क्या है BJP का हाल
x

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की 8 विधानसभा सीटों में से सभी सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं यहां की सीटों में पलिया, निघासन, गोला गोरखनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी शामिल हैं.यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान हुआ था.

लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा के बाद माहौल बदल गया था. इस हिंसा में 8 लोग मारे गए थे, लखीमपुर खीरी की आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है जिले की आठों सीटों पर 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

लखीमपुर खीरी में चौथे चरण के मतदान में 62.45% मतदान हुआ था. बता दें कि लखीमपुर खीरी में पिछली बार बीजेपी ने सूपड़ा साफ कर दिया था ऐसे में किसानों को कुचलने वाले कांड के बाद यहां बीजेपी की राह आसान नहीं था यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

खीरी के चुनावी इतिहास का यह पहला मौका था जब जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम फहराया था। 2022 के चुनाव में भी जिले के मतदाताओं ने सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों में ही अपना भरोसा कायम रखा।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो एक-दो सीटों को छोड़कर हर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक जारी रही। पलिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी शुरुआत के राउंड में पीछे रहे। वहीं मोहम्मदी से भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी शुरुआती राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी से पीछे रहे।

बीच में कस्ता सीट पर सपा प्रत्याशी की बढ़त ने धुकधुकी बढ़ाई। पर शाम चार बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार, पलिया में भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी ने 101129 वोट, सपा के प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट मिले हैं।

गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि को 84224 व सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले हैं। निघासन सीट पर शुरू से ही भाजपा आगे रही। यहां भाजपा के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट मिले, वहीं सपा के आरएस कुशवाहा को 73972 वोट हासिल हुए।

श्रीनगर सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा की मंजू त्यागी 73121 व सपा के रामसरन 63112 वोट पा सके। धौरहरा से भाजपा के विनोद अवस्थी 111361 वोट पा चुके हैं। जबकि सपा के वरुण चौधरी 87003 वोट पा सके थे।

लखीमपुर सदर में 18 वें राउंड तक भाजपा के योगेश वर्मा 59168 वोट व सपा के उत्कर्ष वर्मा 56631 वोट पा चुके हैं। कस्ता सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह सोनू 1,02,865 व सपा के सुनील लाला 88742 व मोहम्मदी सीट पर 15 वें राउंड तक भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह 59023 व निकटतम प्रतिद्वंदी 51343 वोट पा सके थे।



Next Story