Top Stories

किसान के घर से जेवरात सहित लाखों की चोरी, थाने के करीब हुई घटना

सुजीत गुप्ता
28 Sep 2021 4:57 AM GMT
किसान के घर से जेवरात सहित लाखों की चोरी, थाने के करीब हुई घटना
x
कहां गश्त करती है पुलिस

फतेहपुर । रविवार की रात किसान के घर से चोरों ने नगदी और जेवरात समेत लगभग साढ़े पांच लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी को सुबह नींद खुलने पर जानकारी हो पाई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।।

कल्यानपुर थाना के पीछे रहने वाले किसान छोटेलाल पासवान परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। चोर पीछे के दरवाजे पर रखे ईंटों को हटाकर घर में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखे बक्से को उठा ले गए। छोटेलाल की पत्नी राजबेटी और बेटी सोनम की सुबह नींद खुली। तभी उन्होंने कमरे का ताला टूटा और बक्सा गायब देखा।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। बक्से की खोजबीन शुरू की तो घर के पीछे शिवनारायन के बाजरे के खेत में बक्सा पड़ा था। सामान बिखरा मिला। छोटेलाल ने बताया बक्से में रखे बहुओं व बेटी के जेवरात चोरी हो गए हैैं। जेवरात की कीमत करीब 5 लाख है। 50 हजार नगदी भी चोरी हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। गृहस्वामी ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच की जा रही है।



Next Story