Top Stories

वकील की गोली मारकर हत्या, वजह जमीनी विवाद या बहन के ससुरालियों से रंजिश? पुलिस जांच में जुटी

सुजीत गुप्ता
26 Oct 2021 5:43 AM GMT
वकील की गोली मारकर हत्या, वजह जमीनी विवाद या बहन के ससुरालियों से रंजिश?  पुलिस जांच में जुटी
x

नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के गांव इलाहाबास में देर रात घर लौटते समस्य एक युवक को बदमाशो ने गोली मार दी जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पूंछतांछ में सामने आया कि पीड़ित परिवार का गांव में जमीनी विवाद के साथ मृतक की बहन का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है।

तस्बीरों में दिखने वाला ये युवक निशांत पीलवान है जोकि पेशे से अधिवक्ता था। देर रात बदमाशो ने घर वापस लौटते समय इसे एक के बाद एक दो गोली मार दी। और ये घायल हो गया। जब इसकी जानकारी परिजनों को पता चला तो उन्होंने यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरज दिया है। और जांच में जुट गई है।

हरीश चंदर डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि परिवार ने उन्हें बताया है कि उनका गांव में एक परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है साथ ही मृतक निशांत की बहन के ससुराल वालों से भी विवाद चल चल रहा है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है जांच की जा रही है जोभी तथ्य सामने निकलकर आएंगे उसके आधार कठोर कार्यवाही की जाएगी।


Next Story