Top Stories

उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of chief ministers of Uttar Pradesh

Shiv Kumar Mishra
18 Oct 2021 3:52 AM GMT
उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of chief ministers of Uttar Pradesh
x
स्वतंत्रता प्रप्ति के बाद से, राज्य कई राजनीतिक दलों द्वारा शासित हुआ है और विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने इसका नेतृत्व किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य, जो प्राचीन और मध्ययुगीन काल के दौरान शक्तिशाली साम्राज्यों का निवास रहा है, आज के समय में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। वास्तव में उत्तर प्रदेश दुनिया में किसी देश का सबसे अधिक आबादी वाला उपखंड है। राज्य में करीब 20 करोड़ निवासी हैं और 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। देश आजाद होने से पहले, 1 अप्रैल, 1937 को इस राज्य की स्थापना संयुक्त प्रांत के रूप में की गयी थी। स्वतंत्रता प्रप्ति के बाद 1950 में इस राज्य का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। स्वतंत्रता प्रप्ति के बाद से, राज्य कई राजनीतिक दलों द्वारा शासित हुआ है और विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने इसका नेतृत्व किया है।

यूपी में आज़ादी से अबतक करीब 40 दफा मुख्यमंत्रियों की शपथ हुई है लेकिन मायावती और अखिलेश यादव ही 2 ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो 5 साल पूरे कर सके। अब मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सूची में अपना नाम जुड़वाने जा रहे हैं बर्ना बड़े -बड़े सियासी सूरमा CM कभी यहाँ 5 साल पूरे नहीं कर पाए।

गोविन्द बल्लभ पंत, सम्पूर्णानन्द, सीवी गुप्ता, चरण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा, एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह, वीरबहादुर सिंह और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेता भी यूपी में कभी एक बार में 5 साल का कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में पूरा नहीं कर पाए ।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल

Sl.No मुख्यमंत्री तारीख से तारीख तक पार्टी
1 Yogi Adityanath 19 Mar 2017 Present BJP
2 Akhilesh Yadav 15 Mar 2012 19 Mar 2017 Samajwadi Party
3 Mayawati 13 May 2007 15 Mar 2012 Bahujan Samaj Party
4 Mulayam Singh Yadav 29 Aug 2003 13 May 2007 Samajwadi Party
5 Mayawati 03 May 2002 29 Aug 2003 Bahujan Samaj Party
6 President's rule 08 Mar 2002 03 May 2002
7 Rajnath Singh 28 Oct 2000 08 Mar 2002 BJP
8 Ram Prakash Gupta 12 Nov 1999 28 Oct 2000 BJP
9 Kalyan Singh 21 Sep 1997 12 Nov 1999 BJP
10 Mayawati 21 Mar 1997 21 Sep 1997 Bahujan Samaj Party
11 President's rule 17 Oct 1996 21 Mar 1997
12 President's rule 18 Oct 1995 17 Oct 1996
13 Mayawati 03 Jun 1995 18 Oct 1995 Bahujan Samaj Party
14 Mulayam Singh Yadav 04 Dec 1993 03 Jun 1995 Samajwadi Party
15 President's rule 06 Dec 1992 04 Dec 1993
16 Kalyan Singh 24 Jun 1991 06 Dec 1992 BJP
17 Mulayam Singh Yadav 05 Dec 1989 24 Jun 1991 Janata Dal
18 N. D. Tiwari 25 Jun 1988 05 Dec 1989 INC
19 Vir Bahadur Singh 24 Sep 1985 24 Jun 1988 INC
20 N. D. Tiwari 11 Mar 1985 24 Sep 1985 INC
21 N. D. Tiwari 03 Aug 1984 10 Mar 1985 INC
22 Sripati Mishra 19 Jul 1982 02 Aug 1984 INC
23 V. P. Singh 09 Jun 1980 18 Jul 1982 INC
24 President's rule 17 Feb 1980 09 Jun 1980 INC
25 Babu Banarsi Das 28 Feb 1979 17 Feb 1980 Janata Party
26 Ram Naresh Yadav 23 Jun 1977 27 Feb 1979 Janata Party
27 President's rule 30 Apr 1977 23 Jun 1977
28 N. D. Tiwari 21 Jan 1976 30 Apr 1977 INC
29 President's rule 30 Nov 1975 21 Jan 1976
30 Hemwati Nandan Bahuguna 05 Mar 1974 29 Nov 1975 INC
31 Hemwati Nandan Bahuguna 08 Nov 1973 04 Mar 1974 INC
32 President's rule 13 Jun 1973 08 Nov 1973
33 Kamlapati Tripathi 04 Apr 1971 12 Jun 1973 INC
34 Tribhuvana Narayana Singh 18 Oct 1970 03 Apr 1971 INC
35 President's rule 01 Oct 1970 18 Oct 1970
36 Charan Singh 18 Feb 1970 01 Oct 1970 Bharatiya Kranti Dal
37 Chandra Bhanu Gupta 26 Feb 1969 17 Feb 1970 INC
38 President's rule 25 Feb 1968 26 Feb 1969
39 Charan Singh 03 Apr 1967 25 Feb 1968 Bharatiya Kranti Dal
40 Chandra Bhanu Gupta 14 Mar 1967 02 Apr 1967 INC
41 Sucheta Kriplani 02 Oct 1963 13 Mar 1967 INC
42 Chandra Bhanu Gupta 14 Mar 1962 01 Oct 1963 INC
43 Chandra Bhanu Gupta 07 Dec 1960 14 Mar 1962 INC
44 Sampurnanand 10 Apr 1957 06 Dec 1960 INC
45 Sampurnanand 28 Dec 1954 09 Apr 1957 INC
46 Govind Ballabh Pant 20 May 1952 27 Dec 1954 INC
47 Govind Ballabh Pant 26 Jan 1950 20 May 1952 INC
48 Govind Ballabh Pant 01 Apr 1946 25 Jan 1950 INC
49 Govind Ballabh Pant 17 Jul 1937 02 Nov 1939 INC
50 Muhammad Ahmad Said Khan Chhatari 03 Apr 1937 16 Jul 1937 Independent


Next Story