Top Stories

नाबालिग से रेप के आरोप में जेल गया युवक की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी

सुजीत गुप्ता
11 May 2022 10:50 AM GMT
नाबालिग से रेप के आरोप में जेल गया युवक की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी
x

प्रतीकात्मक फोटो

आगरा के कमलानगर थाने से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 3 साल पहले नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में जो युवक जेल गया था। जमानत पर छूटकर उसने उसी लड़की से शादी कर ली है।

नाबालिग से रेप के आरोप में युवक को करीब तीन साल पहले जेल की हवा खानी पड़ी थी। कुछ महीने के बाद जेल से जमानत पर युवक छूटा। 31 मई को जिला अदालत में इस मामले में फैसला आना था। इससे पहले ही 10 मई को युवक ने लड़की से शादी कर ली।

पिता ने दर्ज कराया केस, लड़की एसपी ऑफिस पहुंची

पुलिस ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग है। एक-दूसरे से प्यार करते हैं। घर वाले शादी कराने को राजी नहीं थे। एक दिन पहले यानी 10 मई की सुबह लड़की और लड़का घर से भाग गए। लड़की के पिता ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया।

केस दर्ज होते ही शाम को दोनों SSP के सामने पेश हुए। दोनों ने बताया कि उन्होंने आर्य समाज से शादी कर ली। इसका सर्टिफिकेट भी पुलिस के सामने पेश किया। अब पुलिस कोर्ट में लड़की के बयान करवाने की तैयारी कर रही है।

मामला कमलानगर के बल्केश्वर का है। युवक-युवती एक-दूसरे के पड़ोस में रहता है। नाबालिग लड़की के घर वालों ने लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पड़ोस में पानी का प्लांट चलाने वाले युवक पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी महीने की 31 तारीख को मुकदमे का फैसला आने वाला था, लेकिन फैसले से पहले मंगलवार को लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी तो शाम साढ़े पांच बजे के लगभग युवक और उसके तीन परिजनों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

लड़की वाले अब सामाजिक रूप से शादी कराना चाह रहें लड़की के पिता ने पुलिस वालों को एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। पिता चाहते हैं कि पुलिस उन्हें बेटी से मिलने दे और वो सामाजिक रूप से उसकी शादी कर देंगे। पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई की जा रही है। लड़की के बयान दर्ज करवाएं जाएंगे और न्यायालय के आदेश पर सुपुर्दगी होगी।

Next Story