Top Stories

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, शव देख मचा हड़कंप

सुजीत गुप्ता
30 Nov 2021 10:37 AM GMT
प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, शव देख मचा हड़कंप
x

उन्नाव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच दो सालों से प्रेम-प्रसंग था। प्रेमिका नाबालिग थी। युवक का उसके गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आना-जाना था। वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों का मिलना जुलना किशोरी के घरवालों को पसंद नहीं था। इसीलिए सोमवार को युवक उसे गांव से भागकर उन्नाव ले आया था। जिसके बाद किशोरी के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। आज ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सौरभ की खोजबीन कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देख बदहवास हो गए। किशोरी की भी उन्होंने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के केवाना गांव स्थिति आम के बाग में यह शव मिले हैं। पुरवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला युवक अजगैन थाना क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव स्थित ननिहाल में रहता था। नवाबगंज स्थिति कुंवर महेश सिंह जगरुप सिंह पीजी कॉलेज में वह पढ़ाई कर रहा था। कानपुर नगर थाना बारादेवी के जूही की रहने वाली किशोरी से उसका अफेयर था। युवक के मामा की ससुराल किदवईनगर में होने से उसका वहां आना जाना था।

एक ही रस्सी से लटके थे दोनों के शव - दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे जो कि किशोरी के परिजनों को मंजूर नहीं था। युवक सोमवार को कानपुर उससे मिलने पहुंचा। और किशोरी को बाइक से अपने गांव ले आया था। मंगलवार सुबह मिश्रीगंज निवासी प्रेमलाल हरी की केवाना गांव स्थित आम की बाग में पेड़ पर एक ही रस्सी से युवक व किशोरी के शव फंदे पर लटकते मिले। शवों को लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच के बाद शवों को फंदे से उतार कर परिजनों को सूचना दो दी। साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story