Top Stories

प्रेमी जोड़े ने पहले खाया जहर, फिर काटी हाथ की नस, जाने ये सब क्यों किया कपल ने?

सुजीत गुप्ता
1 May 2022 12:03 PM GMT
प्रेमी जोड़े ने पहले खाया जहर, फिर काटी हाथ की नस, जाने ये सब क्यों किया कपल ने?
x

प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां प्रेमी युगल ने पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। फिर दोनों ने अपने हाथ की नस भी काट ली। ये खौफनाक कदम उठाने के लिया। दोनों प्रेमी युगल रात में तय स्थान पर मिलने पहुंचे। फिर घटना को अंजाम दिये। दोनों के इस आत्मघाती कदम उठाने की भनक मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

लड़के से उम्र में बड़ी है लड़की

इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले लड़के का प्रेम प्रसंग गांव की लड़की से चल रहा है। लड़की ने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगा दीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के उम्र में बड़ा होने और लड़के के नाबालिग होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जहर खाकर जान देने का फैसला कर लिया। शनिवार रात दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे। दोनों ने साथ में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। फिर दोनों ने अपने- अपने हाथ की नस काट ली। रात 12 बजे लड़की की मां की नींद खुली। बिस्तर पर बेटी को नहीं देख तलाश करने लगी। घर के किसी भी कमरे में वो नहीं मिली मां ने अन्य परिजनों को जगाया।

सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच लड़की बदहवास और लहूलुहान हालत में खुद घर पहुंची। जिसे देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों के पैरों तले से जमीन तब खिसक गई जब लड़की ने जहर खाने की बात कही और लड़खड़ाती आवाज में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जिसके बाद लड़की के परिजन भागकर प्राइमरी स्कूल पहुंचे। वहां लड़का बेहोशी की हालत में मिला। लड़के के परिजनों को फोन कर बुलाया गया। आननफानन दोनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रात में ही दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज है। गांव के लोग दोनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story