राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया, लगातार सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह मिली जिम्मेदारी

सुजीत गुप्ता
28 April 2022 11:48 AM GMT
मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया, लगातार सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह मिली जिम्मेदारी
x

कमलनाथ और डॉ. गोविंद सिंह।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार विधायक 71 साल के डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। डॉ. सिंह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। गोविंद सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी आपके योगदान की प्रशंसा करती है।

पिछले कुछ समय से कमलनाथ को लेकर पार्टी में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। विरोधी लामबंद हो रहे थे। इसकी वजह थी कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद भी अपने पास रखा था। अब भी वे पार्टी अध्यक्ष हैं और नेता प्रतिपक्ष का पद भी उनके पास था। भाजपा भी लंबे समय से कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद नियम की अनदेखी होने पर सवाल उठा रही थी। कुछ दिन पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक ने कह दिया था कि कमलनाथ को खुद हट जाना चाहिए और विधानसभा में गोविंद सिंह को ही नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story