राष्ट्रीय

Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र: BJP की बैठक शुरू, सरकार का 'खाका' बनाने शिंदे अकेले पहुंच रहे मुंबई

Special Coverage Desk Editor
30 Jun 2022 2:53 PM IST
Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र: BJP की बैठक शुरू, सरकार का खाका बनाने शिंदे अकेले पहुंच रहे मुंबई
x
जहाँ एक तरफ करीब बीते दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक दंगल अब खत्म हो चूका है। वहीँ दूसरी तरफ शिवसेना महाराष्ट्र की सत्ता से एग्जिट ले चुकी है. इसके साथ ही अब BJP ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कई जरुरी बैठकें भी शुरू कर दी हैं। एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी जारी है।

मुंबई. जहाँ एक तरफ करीब बीते दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक दंगल अब खत्म हो चूका है। वहीँ दूसरी तरफ शिवसेना महाराष्ट्र की सत्ता से एग्जिट ले चुकी है. इसके साथ ही अब BJP ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कई जरुरी बैठकें भी शुरू कर दी हैं। एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी जारी है।

शिंदे अकेले आ रहे मुंबई

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच भी एक मुलाकात हो सकती है, जिसमें मंत्री पदों और सरकार की संभावित तस्वीर पर भी जरुरी चर्चा होगी।सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे जहां आज ही मुंबई आ रहे हैं, वहीं बाकी विधायक सीधे सरकार के शपथग्रहण में शामिल होंगे।हालाँकि इन सभी को आज मुंबई आना था, लेकिन फ्लोर टेस्ट नहीं होने के चलते ये कार्यक्रम टाल दिया गया है। इसके साथ ही शिंदे ने कहा है कि, "कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर फिलहाल BJP से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।"

फडणवीस के आवास पर मीटिंग जारी

आज यानी गुरूवार को सुबह मुंबई पहुंचे रवि विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास 'सागर' बंगले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुआ हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को आगे की रणनीति तय होने तक मुंबई शहर में ही रहने को कहा है।

नयी सरकार का खाका

गौरतलब है कि बीते बुधवार रात उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। पता हो कि शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास शिवसेना के 39 विधायकों के अलावा 11 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है।

इधर पाटिल की मानें तो , BJP के पास खुद के 106 विधायक मौजूद हैं और करीब 10 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। लेकिन, सरकार बनाने के लिए शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर काफी विचार-विमर्श करना होगा। इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन शुक्रवार तक सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.

पता हो कि विधानसभा में आज यानी को शक्ति परीक्षण कराए जाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं प्रतिपक्ष BJP नेता देवेंद्र फडणवीस जल्द ही दोबारा महाराष्ट्र के CM का पद संभालेंगे। पता हो कि इससे पहले वह 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।

Next Story