Top Stories

क्रिसमस डे पर महेंद्र सिंह धोनी का फोटो हुआ वायरल

सुजीत गुप्ता
25 Dec 2021 6:11 AM GMT
क्रिसमस डे पर महेंद्र सिंह धोनी का फोटो हुआ वायरल
x

25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस डे का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को दुनियाभर में क्रिसमस डे का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुड विश कर रहे हैं और अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं। बहुत से लोग इसे बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कर रहे हैं। सेलिब्रेशन की एक इनसाइड फोटो सामने आई है।

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो डिनर टेबल का है। वीडियो में धोनी की बेटी भी नजर आ रही है। उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा है। ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। खबरों की मानें तो साक्षी और धोनी इन दिनों यूएई में हैं, और नए साल के जश्न का प्लान भी वहीं किया है।


Next Story