Top Stories

अगर आप बच्चों को केयरटेकर के भरोसे छोड़कर काम पर जाते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें

अगर आप बच्चों को केयरटेकर के भरोसे छोड़कर काम पर जाते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें
x
नौकरानी ने 8 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटा, घटना हुई CCTVकैमरे में कैद।

गुजरात के सूरत से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी ने 8 महीने के मासूम बच्चे को इतना पीटा की बच्चे को ब्रेन हेमरेज हो गया। परिवार को मामले की जानकारी CCTV फुटेज देखने के बाद हुई। महिला को बच्चे को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरत शहर में एक दंपती के जुड़वां बच्चे हैं। पति-पत्नी नौकरी करते हैं, इसलिए बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने एक महिला को काम पर रखा था। बच्चे के माता-पिता ने बताया की उन्होंने दो दिन पहले ही CCTV कैमरे लगवाए थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि उनके जाने के बाद बच्चों के रोने की बहुत ज्यादा आवाज आती है। पड़ोसी की बात सुनकर उन्होंने CCTV कैमरा लगवाया, जिससे मामले का खुलासा हो सका।

दंपती ने CCTV में देखा कि महिला बच्चे को गोद में बैठाकर मार रही थी। कभी उसे बेड पर पटक रही थी। ऐसा महिला ने डेढ़ घंटे तक किया। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पर IPC की धारा 307 और 323 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story