Top Stories

बोलेरो के साथ शख्स को जिंदा जलाया, जली हुई गाड़ी में दिख रहा कंकाल

सुजीत गुप्ता
11 March 2022 6:20 AM GMT
बोलेरो के साथ शख्स को जिंदा जलाया, जली हुई गाड़ी में दिख रहा कंकाल
x

गया में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहा पर एक बोलेरो के अंदर शख्स को जिंदा जला दिया यह मामला अतरी थाना इलाके का है। नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल बेलदरिया मोड़ के पास अपराधियों ने बोलेरो सहित एक आदमी को जिंदा जला दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर जली हुए बोलेरो पर पड़ी। गाड़ी के पास लोग पहुंचे तो देखा कि एक जला हुआ कंकाल पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

अतरी थाना क्षेत्र के सारसु पंचायत की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। यह इलाका जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह जब वे सड़क से होते हुए अपने-अपने खेत के लिए जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की स्थिति देख लोग हैरान रह गए। जले हुए बोलेरो में सिर्फ कंकाल ही बचा था। इसके अलावा पूरा शरीर और बोलेरो जीप जला हुआ था। मौके पर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है।

बोलेरो किसकी है। साथ ही गाड़ी में किस शख्स को जलाया गया है। इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस की टीम को रवाना किया गया है। लेकिन, अभी तक मौके पर पुलिस पहुंची नहीं है।

Next Story