Top Stories

कार सवारों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा, तीन सिपाही घायल, दरोगा की मौत

कार सवारों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा, तीन सिपाही घायल, दरोगा की मौत
x
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी, और घटना में दरोगा की मौत

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उधर, घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई। कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया।

घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। सिपाहियों का उपचार चल रहा है।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story