Top Stories

Mausam Ki Jankari: दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम ने ली करवट, जानें अपने राज्य का हाल

Special Coverage Desk Editor
8 Oct 2022 4:26 AM GMT
Mausam Ki Jankari: दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम ने ली करवट, जानें अपने राज्य का हाल
x

Mausam Ki Jankari: दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम ने ली करवट, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam Ki Jankari: मॉनसून (Monsoon) के विदाई के बाद भी देशभर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari: मॉनसून (Monsoon) के विदाई के बाद भी देशभर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसको लेकर कई राज्यों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है।

वही बारिश को देखते हुए दिल्ली सहित कई राज्यों में जल्द ही ठंड की एंट्री होगी। आईएमडी (IMD) के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, हरियाणा में 8 और 9 अक्टूबर तक और पूर्वी राजस्थान में 11 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में भारी बारिश और बदल गरज के साथ बौछारें होगी। आईएमडी ने शहर और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार 08 से 11 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10-11 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वही मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अक्टूबर महीने में हल्की से मध्यम बारिश के चलते ठंड का मौसम जल्दी आ सकता है। स्काईमेट के अनुसार, वर्तमान में, एक निम्न वायुदाब रेखा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक बनी हुई है और एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ भी समन्वय कर रही है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story